Dhokla Recipe In Hindi - बेसन का ढोकला बनाने की विधि

क्या आप घर का बना हुआ ढोकला खाना चाहते हो लेकिन आपको नहीं पता की ढोकला कैसे बनाते है? तो आप बिकुल सही जगह पर है इस पोस्ट में मैं आपको बताने वाली हु की आप कैसे घर पर बहुत आसानी से ढोकला बना सकते हो और ये एकदम स्वादिष्ट बनता है। ढोकला एक भारतीय व्यंजन है जो ज्यातर गुजरात में सुबह के नाश्ते में खाया जाता है ,लेकिन आजकल तो इसे पुरे भारत में ही पसंद किया जाता है क्यूंकि ये खाने में बहुत ही हल्का होता है। अगर आप ज्यादा तेल से बनी हुए खाने से परहेज़ करते हो तो आप इस dhokla recipe को ट्राई कर सकते हो आपको मज़ा आ जायेगा। तो सीखते है  Dhokla Recipe in Hindi. 


Dhokla Recipe In Hindi -बेसन का ढोकला बनाने की विधि

Dhokla Recipe in Hindi -बेसन का ढोकला बनाने की विधि 

आवश्यक सामग्री – ingredients for Dhokla Recipe in Hindi

  • 1 कप बेसन 
  • नमक 
  • 1 /2 चम्मच हल्दी 
  • 1 चम्मच चीनी 
  • 4 चम्मच निम्बू का रस 
  • पानी 
  • इनो फ्रूट साल्ट 

ढोकले पर तड़का लगाने के लिए 

  • तेल 
  • सरसो के दाने 
  • 5  से 6 हरी मिर्च 
  • 1 गिलास पानी 
  • 2 चम्मच चीनी 
  • 4 चम्मच निम्बू का रस 

Dhokla Recipe in Hindi - ढोकला बनाने की विधि 

सबसे पहले एक बाउल या पतीले में 1 कप बेसन लें ,अब इसमें 1 tsp नमक डालें या आप स्वाद अनुसार भी डाल सकते है। उसके बाद इसमें 1 /2 tsp हल्दी डालें जिससे इसका रंग बढ़िया आएगा ,अब इसमें 1 tsp चीनी और 4 tsp निम्बू का रस डालें और थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर मिक्स करते जाये  और बेटर बना लें ,याद रहे पानी थोड़ा थोड़ा करके ही डालना है ताकि बेटर न ज्यादा गाढ़ा बने न ज्यादा पतला मतलब हमे मध्यम कंसिस्टेंसी का बेटर तैयार करना है और इसे मिक्स  करते जाये आप मिक्स करने के लिए हैंड Handwhisk का भी इस्तेमाल कर सकते हो उससे बेटर बहुत अच्छे से मिक्स हो जायेगा और इसमें गांठ भी न पड़ेगी । अब इस बेटर को 15 से 20 मिनट के लिए रख दें ,20 मिनट बाद इसमें 1 tsp ईनो फ्रूट साल्ट डालें और अच्छे से मिक्स करे (ईनो फ्रूट साल्ट से बेसन फूल जायेगा जिससे ढोकला फुला हुआ बनेगा केक की तरह )। तब तक हम गैस पर एक कड़ाई रखेंगे जिसमे हमे ढोकला पकाना है ,तो इसके लिए एक कड़ाई में 2 गिलास पानी डालें और पानी के ऊपर एक स्टैंड रख दें जिसके ऊपर हम ढोकला रखेंगे और कड़ाई को ऊपर से ढक दें ताकि उसमे स्टीम बन जाये। 

 

जैसे ही आप इनो फ्रूट साल्ट डालोगे उसके बाद ढोकले को रखना नहीं है तुरंत ही गैस पर चढ़ा देना है,अब  हम एक बेकिंग टिन लेंगे और उसमे थोड़ा सा आयल लगाएंगे ताकि जब हम ढोकले को निकाले तो वो आसानी से निकल आये। तो बेकिंग टिन को पूरा तेल से ग्रीस करना है हर तरफ से ,जब ग्रीस हो जाये तो इसमें पूरा बेटर डाल दें  और अब कड़ाई में भी स्टीम बन जाई होगी उसपर अपना ढोकले से भरा हुआ बेकिंग टिन रख दें और अब इसे ढक दें और 10 से 12 मिनट के लिए स्टीम होने दें। 

 

जब 12 मिनट हो जाये तो इसमें टूथपिक मार कर देख लें की ये पक गया है या नहीं अगर टूथ पिक साफ निकली उसपर ढोकला नहीं लगा हुआ तो समझ लें की ढोकला पक गया और अब इसे थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें। जब  तक ढोकला ठंडा हो रहा है तब तक हम ढोकले का तड़का तैयार करते है।


 ढोकले का तड़का बनाने की विधि -


तो एक कड़ाई ले उसमे तेल डालें ,अब इसमें सरसो के दाने डालें और इसे तब तक पकाये जब तक ये चटकते नहीं जब ये चटक जाये तो इसमें 5 से 6 हरी मिर्च बीच में से काट कर डालें और अब इसमें 1 गिलास पानी डालें क्यूंकि हमने ढोकली की चाशनी बनानी है। इसके बाद इसमें 2 चम्मच चीनी और 4 चम्मच निम्बू का रस डालें  और अब इसे पकने दें जब तक चीनी इसमें पूरी तरह घुल न जाये। जब चीनी घुल जाये तो ऊपर से तड़के में हरा धनिया डालें। 

 

तो अब हमारा ढोकला ठंडा हो गया होगा, तो अब ढोकले को एक प्लेट में निकालें और अब इसे चकोर आकार में काट लें और अब जो आपने तड़का बनाया था उसे इन कटे हुए ढोकले पर डाल दें। ढोकले को काटने के बाद ही इसमें चाशिनी डालें क्यूंकि तभी चाशनी चारों तरफ से ढोकले पर लगेगी।

 

 तो अब आपका ढोकला बन कर तैयार है आप इसे अपने मेहमान को परोस सकते है और खुद भी इसका लुफ्त उठा सकते है। तो आपको कैसे लगी ये यूनिक Dhokla रेसिपी ?आप इसे अपने घर पर बना कर देखे आपको मज़ा आ जायेगा और अगर आपका इस dhokla recipe से रिलेटेड कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। बहुत बहुत धन्यवाद। 

 

FAQs


Ques1 : ढोकला कौन से देश में फेमस है?

 

Ans : ढोकला पश्चिम भारत में गुजरात में बहुत फेमस है वहां के लोगों इसे अपने  नाश्ते में कहते है। 

 

Ques2 : ढोकला खाने से क्या फायदा है?

 

Ans : ढोकला को स्टीम दे कर पकाया जाता है इसलिए इसमें तेल नहीं होताऔर ये वजन कम करने में मदद करता है। अगर आप वजन घटाना चाहते हो तो ढोकला आपके लिए राइट फ़ूड है क्यूंकि ये आपको ज्यादा देर तक भूख भी नहीं लगने देता। 

 

Ques3 : ढोकला के साथ क्या खाना चाहिए?

 

Ans : ढोकले को आपको  पुदीने और इमली की चटनी के साथ खाना चाहिए इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है। 

 

Ques4 : वजन घटाने के लिए कौन सा ढोकला अच्छा है?

 

Ans : बेसन का ढोकला वजन घटाने के लिए सबसे अच्छा होता है क्यूंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है जिससे आपको बार बार भूख नहीं लगती। 





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.